नागपुर में संघ के विजयदशमी उत्सव में प.पू.डाॅ.मोहन भागवत स्वयंसवेकों को करेंगे संबोधित
।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव की तैयारियां जोरों पर है. संघ की ओर से 25 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग में सुबह आठ बजे से विजयादशमी उत्सव आयोजित होगा. कोरोना के कारण बिना मुख्य अतिथि के नागपुर के रेशिमबाग में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक प.पू.डाॅ.मोहन भागवत करीब एक घंटे तक संबोधन करेंगे. इस दौरान वह देश और दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों को लेकर सावधान करेंगे. कोरोना को लेकर पड़ोसी देशों से रिश्ते, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर वह चर्चा कर सकते हैं. वहीं संघ के स्वयंसेवकों को इन चुनौतियों के मुकाबले के लिए तैयार रहने की अपील भी कर सकते हैं. हर वर्ष विजयादशमी के मौके पर होने वाला यह संबोधन संगठन का आगामी वर्षों के लिए एक विजन पेश करता है. नागपुर के महानगर संघचालक मा.श्री राजेश लोया जी ने बताया कि कोरोना के कारण कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है. सिर्फ 50 व्यक्तियों की मौजूदगी में उत्सव होगा. पहले शस्त्र पूजन होगा, फ...