संदेश

समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयदशमी पर संघ ने स्थापना दिवस पर किया पथ संचलन

चित्र
                 ।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। मंडी जिले के गाड़ागुशैणी, सरकाघाट व लडभड़ोल में रविवार को विजयदशमी और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 95 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया है। सरकाघाट में कार्यक्रम की अध्यक्षता हिदी साहित्य के लेखक एवं शिक्षाविद श्री हंसराज भारती ने की। पथ संचालन के दौरान लोगों ले स्वयंसेवकों पर फूलों की बारिश की। लडभड़ोल में आयोजित कार्यक्रम में संघ के खंड कार्यवाहक श्री करतार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार खंडस्तर पर आरएसएस ने स्थापना दिवस मनाया और शस्त्र पूजन किया है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह श्री जय प्रकाश, जिला बाल प्रमुख सत्य प्रकाश, खंड शारीरिक प्रमुख सुनील अत्री, खंड बौद्धिक प्रमुख प्रवीण वर्मा, खंड संपर्क प्रमुख रणजीत वर्मा, खंड प्रचार प्रमुख नीति राज, चोलथरा मंडल कार्यवाह विजय, राष्ट्रीय सेविका समिति रीजा ठाकुर, रखोह मंडल कार्यवाह सुनील, चोलथरा शाखा मुख्य शिक्षक उत्कर्ष वर्मा, विविध क्षेत्र से धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद ठाकुर सहित ...

नागपुर में विजयदशमी पर सरसंघचालक प.पू.डाॅ मोहन भागवत के संबोधन की जानिए 10 बड़ी बातें

चित्र
                     ।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। महाराष्ट्र के नागपुर में बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में विजयदशमी पर्व जोरशोर से मनाया गया. कोरोना की वजह से इस बार समारोह में खास सतर्कता बरती गई.  विजयदशमी पर्व में प.पू.डाॅ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना, चीन, हिंदुत्व और राम मंदिर से लेकर तमाम बड़े मुद्दों पर बात कर संघ का नजरिया स्पष्ट करने की कोशिश की. आइए जानते हैं, उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें - 1. चीन के विरुद्ध भारत तनकर खड़ा हो गया है  भागवत जी ने कहा कि चीन की आदत विस्तारवादी है. उसने भारत के साथ ही एक साथ ही अमेरिका और कई अन्य देशों के साथ विवाद किया है. लेकिन भारत उसके खिलाफ तनकर खड़ा हो गया है. भारत के नागरिको ने उसको धक्का दिया और इतना दिया कि वो पीछे हट जाए. अब हमें उसे मात देने के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उससे आगे निकलना होगा. 2. चीन की गलतफहमी दूर हो गई होगी उन्होंने कहा कि हम सबसे मित्रतता करने वाले देश हैं लेकिन हम दुर्बल नहीं है. जो ऐसा समझते हैं कि वे हमे...

नागपुर में संघ के विजयदशमी उत्सव में प.पू.डाॅ.मोहन भागवत स्वयंसवेकों को करेंगे संबोधित

चित्र
                  ।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव की तैयारियां जोरों पर है. संघ की ओर से 25 अक्टूबर को नागपुर के रेशिमबाग में सुबह आठ बजे से विजयादशमी उत्सव आयोजित होगा. कोरोना के कारण बिना मुख्य अतिथि के नागपुर के रेशिमबाग में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक प.पू.डाॅ.मोहन भागवत करीब एक घंटे तक संबोधन करेंगे. इस दौरान वह देश और दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों को लेकर सावधान करेंगे. कोरोना को लेकर पड़ोसी देशों से रिश्ते, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर वह चर्चा कर सकते हैं. वहीं संघ के स्वयंसेवकों को इन चुनौतियों के मुकाबले के लिए तैयार रहने की अपील भी कर सकते हैं. हर वर्ष विजयादशमी के मौके पर होने वाला यह संबोधन संगठन का आगामी वर्षों के लिए एक विजन पेश करता है.  नागपुर के महानगर संघचालक मा.श्री राजेश लोया जी ने बताया कि कोरोना के कारण कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है. सिर्फ 50 व्यक्तियों की मौजूदगी में उत्सव होगा. पहले शस्त्र पूजन होगा, फ...