विजयदशमी पर संघ ने स्थापना दिवस पर किया पथ संचलन
।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।।
मंडी जिले के गाड़ागुशैणी, सरकाघाट व लडभड़ोल में रविवार को विजयदशमी और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 95 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया है। सरकाघाट में कार्यक्रम की अध्यक्षता हिदी साहित्य के लेखक एवं शिक्षाविद श्री हंसराज भारती ने की। पथ संचालन के दौरान लोगों ले स्वयंसेवकों पर फूलों की बारिश की।
लडभड़ोल में आयोजित कार्यक्रम में संघ के खंड कार्यवाहक श्री करतार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार खंडस्तर पर आरएसएस ने स्थापना दिवस मनाया और शस्त्र पूजन किया है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह श्री जय प्रकाश, जिला बाल प्रमुख सत्य प्रकाश, खंड शारीरिक प्रमुख सुनील अत्री, खंड बौद्धिक प्रमुख प्रवीण वर्मा, खंड संपर्क प्रमुख रणजीत वर्मा, खंड प्रचार प्रमुख नीति राज, चोलथरा मंडल कार्यवाह विजय, राष्ट्रीय सेविका समिति रीजा ठाकुर, रखोह मंडल कार्यवाह सुनील, चोलथरा शाखा मुख्य शिक्षक उत्कर्ष वर्मा, विविध क्षेत्र से धर्मपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
।।🇮🇳भारत माता की जय🇮🇳।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें